उत्तराखंडः पासपोर्ट बनाने वालों आवेदकों के लिए अच्छी खबर, कल 10 दिसंबर यहां लगेगा पासपोर्ट मेला

ख़बर शेयर करें

देहरादून:अगर आप लंबे समय से पासपोर्ट बनाने की सोच रहे है तो आपके लिए अच्छी खबर है। कल यानी 10 दिसंबर को देहरादून के हाथीबड़कला स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की ओर से पासपोर्ट मेला आयोजित किया जा रहा है। मेले में सामान्य और तत्काल श्रेणी के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करना होगा।जानकारी देते हुए क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडेय ने बताया कि आवेदक को पासपोर्ट सेवा केंद्र आने से पहले ऑनलाइन आवेदन कर फीस का भुगतान करना होगा। इसके बाद अप्वाइंटमेंट शीट मिलेगी। इसे लेकर मेले में आना होगा। उन्होंने बताया कि बायोमीट्रिक प्रक्रिया के माध्यम से उंगलियों के निशान और फोटो उपलब्ध कराने के लिए आवेदक को खुद उपस्थित होना अनिवार्य है। सभी दस्तावेज और उसकी प्रतियां भी लानी होंगी। दस्तावेज में भिन्नता होने पर आवेदन स्वीकार नहीं होगा।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad