उत्तराखंड: मरीजों के वार्ड तक पहुंचा गुलदार रानीखेत चिकित्सालय में , चहलकदमी करते हुआ सीसीटीवी में कैद

ख़बर शेयर करें

रानीखेत: यहां सोमवार की रात गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय में गुलदार चहलकदमी करते देखा गया। गुलदार जानवर की तलाश करता मरीजों के वार्ड तक घुस आया।सोमवार की रात करीब ग्यारह बजे जानवर के शिकार की तलाश करता गुलदार चिकित्सालय के भीतर घुस आया और जानवर को मुंह में दबोच कर ले गया। चिकित्सालय के भीतर चहलकदमी करते गुलदार की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। चिकित्सालय के सीएमएस डॉ कमलेश कुमार पांडेय के अनुसार चिकित्सालय में गुलदार के आने की सूचना वन क्षेत्राधिकारी को दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad