उत्तराखंड- कृपया ध्यान दें राशन कार्ड धारक , अब राशन कार्ड को लेकर नया अपडेट

Ad
ख़बर शेयर करें

हर माह कंट्रोल से मिलने वाला मुफ्त राशन तो जनता को मिलता ही है। किंतु अब इस राशन को प्राप्त करने के लिए आप के राशन कार्ड को डिजिटल होना पड़ेगा।जी हां खाद्य मंत्री रेखा आर्य के अनुसार माह अगस्त से उत्तराखंड राज्य के सभी राशन कार्ड धारकों को गेहूं, चावल , चीनी ,दालें डिजिटल कार्ड के माध्यम से ही मिलेंगी।सरकार के अनुसार सभी उपभोक्ताओं को जुलाई महीने तक अपने राशन कार्ड को डिजिटल करवाना पड़ेगा। आपको बता दें कि उत्तराखंड सरकार डिजिटल राशन कार्ड परियोजना के तहत तेजी से काम कर रही है। जुलाई तक डिजिटल राशन कार्ड बनने के बाद आगामी अगस्त से सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से डिजिटल राशन कार्ड के जरिए आम जनता मुफ्त में राशन आसानी से पा सकेगी

जानिए क्या है डिजिटल राशन कार्ड

स्मार्ट राशन कार्ड फटने, गलने जैसी समस्याओं से निजात दिलाएगा। इसे कैरी तो आसान होगा ही इसके अलावा राशन कार्ड का यूनिक नम्बर पूरे देश में एक ही उपभोक्ता का होगा। इतना ही नहीं डिजिटली तौर पर स्मार्ट कार्ड के इस यूनिक नम्बर से उपभोक्ता अपने राशन की पूरी डिटेल्स भी आसानी से ले सकेंगे। इससे लाभार्थी ये अपडेट भी ले सकेंगे कि उन्होंने कब-कब और कितना राशन लिया है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad