उत्तराखंड-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने CM पुष्कर सिंह धामी की खूब की तारीफ ‘उत्तराखंड को शिखर में पहुंचाने का लक्ष्य,

ख़बर शेयर करें

देहरादून- शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस ऋषिकेश पहुंचे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी की खूब तारीफ की। प्रधानमंत्री द्वारा की गई तारीफ से धामी का सियासी कद ऊंचा तो हुआ ही, मोदी ने उन्हें एक और बड़ा लक्ष्य भी दे दिया, वो है उत्तराखण्ड को शिखर तक पहुंचाना।तीन महीने पहले की ही , भाजपा हाईकमान ने युवा विधायक पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखण्ड का मुख्यमंत्री बनाकर उन्हें महत्वपूर्ण प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपा। धामी भी पूरे मनोयोग से अपनी जिम्मेदारी के निर्वहन में जुट गए। अब तक के छोटे से कार्यकाल में उन्होंने जनहित में कई महत्वपूर्ण फैसले लेकर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित भी किया है। कम समय में ही धामी ने जता दिया है कि वो भी राज्य के विकास को लेकर सभी तरह की जिम्मेदारी का निर्वहन करने में सक्षम हैं।उनके द्वारा लिए गए फैसलों से जनता का उन पर विश्वास बढ़ता जा रहा है। धामी की ऐसी छवि बनकर सामने आई है कि वो कड़े फैसले लेने में हिचकते नहीं हैं और संभवतया इसी वजह से प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें युवा, ऊर्जावान और उत्साही मुख्यमंत्री कहकर संबोधित किया। मोदी ने धामी को अपना ‘मित्र’ बताया। संबोधन के अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखण्ड की जनता का आह्वान करते हुए कहा कि ‘उत्तराखण्ड में युवा और ऊर्जावान टीम है। अगले कुछ वर्षों में उत्तराखण्ड अपने गठन के 25 वर्ष में प्रवेश करेगा। उस समय तक उत्तराखण्ड को किस ऊंचाई पर पहुंचना है, यह तय करने का अभी सही समय है।केंद्र सरकार यहां की युवा टीम का पूरा सहयोग कर रही है और करती रहेगी’। साफ है कि पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री धामी व उनकी कार्यशैली से खासे प्रभावित हैं और उनसे भविष्य के लिए उनकी कुछ अपेक्षाएं भी हैं। मोदी ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि उत्तराखण्ड के आगामी विधानसभा चुनाव में पूरा दारोमदार धामी के ऊपर ही रहना तय है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad