उत्तराखंड :यहां नए शिक्षा सत्र से निजी स्कूल महंगी किताब खरीदने का दबाव नहीं बना सकते

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। नये शिक्षा सत्र में निजी स्कूल अभिभावकों पर महंगी किताबें खरीदने का दबाव नहीं बना सकते हैं। वरना शिक्षा विभाग कड़ी कार्रवाई करेगा।
शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2025-26 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार एनसीईआरटी के अलावा अन्य किताबों को खरीदने के लिए निजी स्कूल दबाव नहीं बना सकेंगे। सीईओ नैनीताल गोविंद राम जायसवाल का कहना है कि निजी, राजकीय, अर्द्ध शासकीय विद्यालयों में सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त एनसीईआरटी की पुस्तकों से ही विद्यालयों में पठन-पाठन होगा।सीईओ गोविंद राम जायसवाल का कहना है कि आदेशों का शत-प्रतिशत पालन हो, इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारी और उप शिक्षा अधिकारी समय-समय पर विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे। अगर विभाग को किसी भी अभिभावक की शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रकाशकों की महंगी पुस्तकें खरीदने के लिए दबाव नहीं बनाया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad