उत्तराखंड:(प्रमोशन) ये 18 पी सी एस संवर्ग के अधिकारी अब बनने जा रहे हैं आई ए एस, कौन -कौन अधिकारी पा रहे प्रमोशन जानिए

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के 18 पीसीएस अधिकारी शीघ्र आईएएस अधिकारी बनने जा रहे हैं।15 जुलाई यानी कल क़ो उत्तराखंड के इन PCS अधिकारियो की दिल्ली में डीपीसी होने जा रही है जिसमे शामिल होने प्रदेश के मुख्य सचिव दिल्ली पहुंचेंगे ।
इससे पहले डीपीसी के लिए 12 अगस्त की तारीख तय हुई थी लेकिन डीपीसी की पुनः तारीख तय कर पीसीएस अधिकारियो क़ो बड़ी राहत दी गई है। राज्य सरकार ने पीसीएस अफसरों के प्रमोशन का प्रस्ताव संघ लोक सेवा आयोग को भेज दिया था । राज्य में सीधी भर्ती के पीसीएस अफसरों की यह पहली डीपीसी होगी।हालांकि ये डीपीसी काफ़ी पहले हीं हो जानी थी। लेकिन कुछ अधिकारियो के कागज पूरे नहीं थे जिसको पूरा किया गया अब उनकी डीपीसी की तारीख मुकरर हो गई हैं।प्रमोटी और सीधी भर्ती के पीसीएस अफसरों में वरिष्ठता को लेकर विवाद की वजह से यह मामला लगभग 12 साल तक हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में चलता रहा। सुप्रीम कोर्ट के सीधी भर्ती के अफसरों को पहले वरिष्ठता का लाभ देने के आदेश के बाद प्रमोशन की यह राह खुल पाई।ललित मोहन रयाल, आनंद श्रीवास्तव, हरीश चंद्र कांडपाल, संजय कुमार, नवनीत पांडे, डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, गिरधारी सिंह रावत, आलोक कुमार पांडेय, बंशीधर तिवारी, रुचि तिवारी, झरना कामठान व रवनीत चीमा। पीसीएस डॉ.सिंह राठौर व श्रद्धा जोशी के सेवा से इस्तीफा देने से उनके जूनियर झरना कामठान और रवनीत चीमा को प्रमोशन का लाभ मिलेगा।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad