उत्तराखंड-रेलवे ने दी ट्रेन से सफर करने वालों को अच्छी खबर काठगोदाम से होगा इन ट्रेनों का संचालन

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में आसमानी आफत के बरसने से रेलवे को भी काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है। इस वजह से रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है इस बारिस के चलते कई स्थानों में रेलवे ट्रैक भी उखड़ गए हैं तो कहीं स्टेशन में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई थी। बारिश के रुकने के बाद मेंटेनेंस का काम शुरू कर दिया गया है, हालांकि इस बीच कई ट्रेनों को रद्द किया गया है तो कई को टर्मिनेट किया गया। इसके अलावा ट्रेन के प्रस्थान स्थानों में भी बदलाव हुए हैं। ताजा जानकारी इज्जतनगर मंडल से आई है। काठगोदाम-रामपुर रेल खंड में मिट्टी का कटान व जल भराव के कारण निम्न गाड़ियों के संचलन में आंशिक संशोधन किया गया हैः-

*05013/05014 काठगोदाम-जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस विशेष गाड़ी 21 अक्टूबर, 2021 से 07 नवम्बर, 2021 तक लालकुआं-जैसलमेर-लालकुआं के मध्य चलायी जायेगी। यह गाड़ी लालकुआं-काठगोदाम-लालकुआं के मध्य निरस्त रहेगी।
इसके अतिरिक्त 21 अक्टूबर, 2021 से निम्न गाड़ियों को निर्धारित मार्ग एवं समय पर काठगोदाम से चलाया जा रहा है :-

*02039/02040 नई दिल्ली-काठगोदाम-नई दिल्ली विशेष गाड़ी।
*03019/03020 हावड़ा-काठगोदाम-हावड़ा विशेष गाड़ी।
*04125/04126 देहरादून-काठगोदाम-देहरादून विशेष गाड़ी।
*05043/05044 लखनऊ जं.-काठगोदाम-लखनऊ जं. विशेष गाड़ी।
*04690/04689 जम्मूतवी-काठगोदाम-जम्मूतवी विशेष गाड़ी।
*04667/04668 काठगोदाम-कानपुर सेन्ट्रल-काठगोदाम विशेष गाड़ी।
*02091/02092 काठगोदाम-देहरादून-काठगोदाम विशेष गाड़ी।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad