बागेश्वर:जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण शुरू
बागेश्वर,
📌 बागेश्वर में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण शुरू
जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के तहत जनपद बागेश्वर में फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार को जिला सभागार में प्रारंभ हुआ। जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना कार्यों के प्रभावी एवं व्यवस्थित संचालन के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण के दौरान जनगणना कार्य निदेशालय, उत्तराखंड के प्रतिनिधि एवं जिला जनगणना समन्वयक अधिकारी श्री हेमंत कुमार तथा मास्टर ट्रेनर श्री दीप चंद्र जोशी द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इसमें फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना की प्रक्रिया, कार्यप्रणाली तथा निर्धारित दायित्वों के निर्वहन से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जा रही है।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के कार्यों को सुचारु, व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।


