उत्तराखंड: पूर्वी लद्दाख में देवभूमि का लाल शहीद, परिवार में मचा कोहराम

Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून: देवभूमि के वीरों से समय-समय भारत मां की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया है। उत्तराखंड को सैन्य भूमि भी कहा जाता है। अब उत्तराखंड के लिए एक दुःखद खबर सामने आ रही है। पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर नॉर्दर्न सब सेक्टर में उत्तराखंड का लाल शहीद हो गया। शहीद होने की खबर मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी देते हुए एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार ने बताया कि कमांडेंट टीकम सिंह नेगी स्पेशल मिशन पर थे। उनके पिता आरएस नेगी सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर हैं। शहीद का परिवार वर्तमान में देहरादून के रजावाला सहसपुर में रहता हैं। बेटे के शहीद होने की खबर से पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad