उत्तराखंड अब वन विभाग में 40 पदों में भर्ती की विज्ञप्ति जारी

ख़बर शेयर करें

प्रदेश में इनदिनों लगातार युवाओं के लिये नोकरी के पिटारे खुलते जा रहे हैं ।उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने फोरेस्ट रेंजर के 40 पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी की है इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी 11 अगस्त 2021 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन जमा किए जाने की अंतिम तारीक 25 अगस्त 2021 रखी गई है। भर्ती विज्ञप्ति के अनुसार उत्तराखण्ड शासन के वन विभागान्तर्गत वन क्षेत्राधिकारी (Forest Range Officer) के रिक्त 40 पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु वन क्षेत्राधिकारी परीक्षा 2021 के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। उक्त विज्ञापन के संबंध में अतिमहत्वपूर्ण तिथियां निम्नवत हैं :

ऑनलाईन विज्ञापन जारी करने की तिथि-11 अगस्त, 2021
ऑनलाईन आवेदन पत्र जमा किये जाने की अन्तिम तिथि –
31 अगस्त, 2021
भर्ती से सम्बन्धित रिक्तियों का विवरण, अर्हता और शर्ते इत्यादि आयोग की वेबसाईट www.ukpsc.gov.in पर उपलब्ध विज्ञापन में उल्लेखित हैं। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व विज्ञापन को भली-भाँति पढना सुनिश्चित कर लें।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad