उत्तराखंड में शासन द्वारा जारी आदेश कोविड कर्फ्यू और 1 सप्ताह बढ़ा

ख़बर शेयर करें

देहरादून- उत्तराखंड प्रदेश में बेसक कोरोना की रफ्तार बेहद सुस्त दिख रही है ।एक्टिव केसों में भी गिरावट देखी जा सकती है। बावजूद इसके उत्तराखंड राज्य सरकार ने कोरोना कर्फ्यू को एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया है। अब प्रदेश में 17 अगस्त तक कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। हालांकि, इस दौरान राज्य सरकार ने कोई अतिरिक्त राहत नहीं दी है। ऐसे में जो नियम पिछले सप्ताह से लागू थे वही नियम इस सप्ताह भी लागू रहेंगे।
गौर तलब है कि पिछले हफ्ते 10 अगस्त तक कोरोना कर्फ्यू को बढ़ाया गया था। जिसे और बढ़ा कर 17 अगस्त की सुबह 6 बजे तक कर दिया है। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल के अनुसार पूर्व में जारी एसओपी में जो व्यवस्थाएं की गई थी, उन्ही व्यवस्थाओं को यथावत रखा जाएगा। इन सबके अतिरिक्त पर्यटक स्थलों पर जाने वाले सैलानियों को कोविड-19 के नियमों का पालन करने के साथ ही आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट या फिर वैक्सीनेशन की दोनों डोज लगने की रिपोर्ट अनिवार्य होगी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad