उत्तराखंड- सड़क दुर्घटना आज का दूसरा सड़क हादसा, यहां पिकअप गिरी खाई में गिरी, कईयों के मौत की खबर

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं 3 दिन पूर्व यमुनोत्री मार्ग में हुवे दुखद सड़क दुर्घटना में 26 लोगों की मौत के बाद अगले दिन चंपावत में फिर से एक दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हुई और आज टिहरी में यूटिलिटी खाई के खाई में गिर जाने से सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई थी, वहीं देर शाम होते-होते एक और दुखद खबर सामने आई कि नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक में रीठा साहिब रोड पर एक पिक अप गहरी खाई में गिर गई जिसमें कई लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है बताया जा रहा है कि घटना ग्राम सभा डालकन्या, तोक कोरा, ब्लॉक ओखल कांडा पतलोट – रीठा साहिब रोड पर पिकअप खाई में गिरी है। सोशल मीडिया में भी लगातार घटना की फोटो वायरल हो रही है।बताया जा रहा है कि घटना में 5 लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एसएसपी पंकज भट्ट ने भी बताया है कि चार पांच लोगों की कैजुअल्टी की खबर उनके पास भी आई है। वही एक के बाद एक राज्य में रोजाना हो रही दुर्घटनाओं ने उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों की यातायात व्यवस्था पर कई सवाल भी खड़े कर दिए है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad