उत्तराखंड: चंद्रयान-3 मिशन का हिस्सा रहे पहाड़ के बेटे रोहित

ख़बर शेयर करें

चंद्रयान 3का हिस्सा रहें चमोली जनपद के गणाई गंगोली कूना निवासी रोहित


चंद्रयान के सठल लैडिंग पर जताई खुशी


सभी ने युवा वैज्ञानिक रोहित उपाध्याय को दी शुभकामनाएं


चमोली:भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरों) की
तरफ से भेजा गया चंद्रयान-3 चंद्रमा के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक लैंडिंग होने पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। इसरो के वैज्ञानिकों की उपलब्धि का जश्न देश में हर कोने में मनाया गया। वहीं चंद्रयान-3 की उपलब्धि में उत्तराखंड का भी योगदान रहा। उत्तराखंड के बेटे रोहित उपाध्याय भी चंद्रयान-3 के मिशन का हिस्सा बने। जनपद चमोली गणाई गंगोली कूना निवासी रोहित उपाध्याय पुत्र धीरेंद्र उपाध्याय ने चंद्रयान-3 मिशन में शामिल होकर देश-उत्तराखंड और क्षेत्र का नाम रोशन किया। इनके दादा स्व. रघुबर दत्त उपाध्याय संस्कृत के पूर्व प्रवक्ता थे। इस मौके पर दून विश्वविद्यालय के डा. हरीश अंडोला, राजकीय इंटर कालेज कूना के प्रधानाचार्य कैलाश अंडोला, ग्राम प्रधान महेश अंडोला, एनडी अनडोला, शिक्षक हरीश चंद्र अंडोला, बीडी अंडोला सहित गणाई गंगोली कूना ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एंव शुभकामनाएं दी है।