उत्तराखंड: (दुःखद) चंबा भूस्खलन में कार मैं बैठी 2महिला समेत 1मासूम की गई जान

ख़बर शेयर करें

टिहरी जिले के चंबा पास के टैक्सी स्टैंड में पहाड़ से हुए भूस्खलन की चपेट में आई खड़ी कार में बैठी दो महिलाएं और एक चार माह के मासूम की मलबे में दबने से मौत की दुखद खबर है। वही मलबा आने से कई अन्य वाहन भी दब गए।
दोपहर करीब १बजे पहाड़ से भारी मलबे के नीचे कई वाहन दब गए। मलबे के नीचे कंडीसौड़ निवासी सुमन खंडूड़ी की कार भी दब गई, जिसमें सुमन की पत्नी पूनम 31, सुमन की दीदी सरस्वती 42 और सुमन का चार महीने का मासूम बैठे थे।
सुमन खंडूड़ी अपनी कार खड़ी कर चंबा बाजार में कुछ सामग्री लेने गए थे। इस बीच ये हृदय विदारक हादसा हो गया। मलबे में कई अन्य वाहन भी दब गये। शाम चार बजकर चालीस मिनट पर मलबा हटाने के बाद कार से पूनम, सरस्वती और चार महीने के बच्चे का शव बरामद किया गया।फिलहाल रेस्क्यू जारी है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad