उत्तराखंड-(दुःखद) यहां इकलौते मासूम को गुलदार ने बनाया निवाला, जंगल में मिली लाश

ख़बर शेयर करें

पौड़ी गढ़वाल:बीते कुछ वर्षों में गुलदार के इंसानों में हमले लगातार बड़े है ,गुलदरों ने कइयों को अपना निवाला भी बनया है इनमे अधिकतम मासूम बच्चे रहे हैं। अब पैठानी के बड़ेथ गांव में मां के सामने ही 5 वर्ष के बच्चे को उठा ले गया गुलदार, 1 हफ्ते से गांव में ही टहल रहा था। लोग लगातार वीडियो बना रहे थे।
जनपद पौड़ी गढ़वाल के पैठाणी के बड़ेथ गांव में कल शाम मां के सामने ही तीन बहनों के इकलौते भाई 5 वर्षीय आर्यन रावत को घात लगा कर बैठा गुलदार उठा ले गया। मां के सामने ही इस घटना के बाद बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया । घटना कल शाम लगभग 8:00 बजे की है।
बड़ेथ गांव के ध्यान सिंह का पोता लाल सिंह का इकलौता पुत्र था 5 वर्षीय आर्यन रावत अपने मां के पीछे गौशाला में जा रहा था। तभी यह घटना घट गई ग्रामीणों के द्वारा शोर भी मचाया गया, लेकिन गांव में लाइट ना होने के कारण गुलदार अंधेरे का फायदा उठाकर बच्चे को जंगल में ले गया। रात भर ग्रामीणों के द्वारा टॉर्च से बच्चे की खोजबीन की जाती रही लेकिन धुंध और बिजली ना होने के कारण ग्रामीण भी जंगल में जाने की हिम्मत नहीं उठा पाए ।पश्चात ही शादी से घर आ रहे एक वृद्ध को भी बालू के द्वारा हमला कर घायल करने की घटना हो चुकी थी।रावत ने सख्त लहजे में वन विभाग की लापरवाही पर अधिकारियों को फटकार लगाई और तुरंत क्षेत्र अलग-अलग जगहों पर पिंजरा लगाने को निर्देश दिए मंत्री ने कहा है। और यदि आवश्यकता है तो गुलदार को मारने के लिए विभाग से स्वीकृति ली जाए, लेकिन जल्द से जल्द यदि गुलदार नहीं पकड़ा गया तो परिणाम गंभीर होंगे ।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad