उत्तराखंड-(दुःखद) मकान की दीवार टूटने से मलबे में दबे दो मासूम की मौत से गांव में गम का माहौल

Ad
ख़बर शेयर करें

टिहरी जनपद के धनोल्टी तहसील के अंतर्गत मरोड़ा गांव में देर रात को अतिवृष्टि होने के चलते मरोड़ा गांव में एक मकान दीवार टूटने से घर में सो रहे दो बच्चों कि मलबे में दबकर मौत हो गई। घटना के बाद गांव में टिहरी के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित धनोल्टी के विधायक प्रीतम सिंह पंवार मौके पर पहुंचकर परिवार जनों को शोक संवेदना व्यक्त करते हुए फौरी तौर पर जिला प्रशासन ने 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता वितरित की। इसके साथ ही मकान के पूरे क्षतिग्रस्त होने पर अन्य परिवार जनों को जिलाधिकारी के निर्देशों पर सुरक्षित स्थान पर सिफ्ट करा दिया है। वहीं जिलाधिकारी ने क्षतिग्रस्त मकान का निरीक्षण कर कहा कि परिवार के अन्य आर्थिक मदद भी की जाएगी। वहीं घटना में मृत दोनों भाई बहन थे जो कि स्नेहा उम्र 12 वर्ष, रणवीर उम्र 10 वर्ष मृतक।वहीं जिलाधिकारी ने अन्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए और इस घटना से घर परिवार में मातम पसर गया है और क्षेत्र में गमगीन का माहौल बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad