उत्तराखंड:(दु:खद खबर) – जम्मू कश्मीर में हुवेआतंकी हमले में देवभूमि का लाल शहीद

ख़बर शेयर करें

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकियों द्वारा सेना के दो वाहनों में घात लगाकर हमला कर दिया। जिसमें सेना के पांच जवान शहीद हो गए जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुंछ के सुनरकोट पुलिस स्टेशन में पास सेना पर हुए आतंकी हमले में चमोली जिले के नारायण बगड़ विकासखण्ड के बमियाला गांव का जवान वीरेंद्र सिंह भी शहीद हो गया है।
वीरेंद्र सिंह 15वीं गढ़वाल रायफल में तैनात थे। शहीद जवान के पार्थिव शरीर को रुड़की लाया जा रहा है। कल शहीद का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव बमियाला पहुंचाया जाएगा। जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा। वीरेंद्र सिंह के शहीद होने की खबर से पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है।

शहीद वीरेंद्र अपने पीछे अपनी पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। शहीद वीरेंद्र के घर में उनके माता पिता, दो भाई और एक बहन है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad