उत्तराखंड-(दुःखद समाचार) यहां 8 साल के मासूम को गुलदार ने बनाया निवाला

ख़बर शेयर करें

रुद्रप्रयाग-बीते कुछ सालों की बात करें तो प्रदेश में गुलदार के हमले मानव पर बड़े हैं खासकर मानव आबादी में घुसकर गुलदार ने कई बच्चों को अपना निवाला बनाया है। अब उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से एक दुखद खबर सामने आई है ताजा मामला वन विभाग उत्तरी जखोली रेंज के बष्टा गांव में का है जहां यह एक दुःखद घटना हुई है। यहां गुलदार द्वारा एक आठ वर्षीय बालक का शिकार कर दिया गया है। इस घटना के बाद से ग्रामीण दहशत में हैं।घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुँचे।

वन विभाग से ग्रामीणों ने प्रभावित गांव में जल्द से जल्द शूटर तैनात करने और पिंजरा लगाने की मांग की है। गुलदार अभी प्रभावित क्षेत्र में ही घूम रहा है और वह शिकार की तलाश में है। इस क्षेत्र में दोबारा कोई अनहोनी न हो, इसके मद्देनजर वन विभाग से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की गई है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad