उत्तराखंड-(दुःखद खबर) उत्तरकाशी में यहां हो गया वाहनों में मलवा गिरने से दर्दनाक हादसा, चार की मौत, छह गंभीर

ख़बर शेयर करें

उत्तरकाशी-प्रदेश में मानसूनी वर्षा का दौर जारी है वहीं इस वर्षा से भूस्खलन की खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच मौसम विभाग ने राज्य में कई क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। इस बीच उत्तरकाशी से बहुत ही दुःखद खबर आ ई है।

उत्तरकाशी में गंगोत्री नेशनल हाईवे में सूनगर के पास एक टैम्पो ट्रेवल्स और दो छोटे वाहनों पर चट्टानी मलवा गिरने से 4 तीर्थ यात्रियों की मौत की खबर है। इस हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं,जबकि 22 लोगों के इन वाहनों में सवार होने की सूचना है। हादसे की सूचना पर रेस्क्यू के लिए मौके में पुलिस-प्रशासन,एसडीआएफ और अग्निशमन की टीमें पहुंची ।आपको बता दें कि उत्तराखंड में मौसम विभाग ने भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। राज्य में कई जगह स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए गए है। उत्तरकाशी की बात करें तो लगातार बारिश के बाद गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भटवाडी से आगे कैप्टन ब्रिज,हेल्गूगाड,सुनगर, गंगनानी,सुक्खी नाला और हर्षिल के पास बाधित है। जिसके कारण इन मार्गों के आसपास कई तीर्थ यात्री और वाहन फंसे हुए है। कई जगह मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए है। जिन्हें खोलने के लिए पुलिस-प्रशासन और बीआरओ की टीमें लगातार प्रयास कर रही है।बीआरओ,पुलिस-प्रशासन और एसडीआएफ के जवान निरंतर इन क्षेत्रों में फंसे तीर्थ यात्रियों को निकालने के प्रयास में है। गंगोत्री नेशनल हाईवे में सूनगर के पास टैम्पो ट्रेवल्स और दो छोटे वाहनों पर चट्टानी मलवा गिरने से जिन तीर्थ यात्रियों की मौत हुई है। उनके परिजनों से संपर्क का प्रयास किया जा रहा है।

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। जिसके बाद राज्य के 9 जिलों में स्कूल बंद की घोषणा की गई है। स्कूलों के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों को भी मंगलावर को अवकाश घोषित किया गया है। चमोली में 11 और 12 जुलाई का अवकाश घोषित किया गया है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad