उत्तराखंड- (दुःखद खबर) अब यहां डूबे दो युवक, घर में मचा कोहराम

ख़बर शेयर करें

अल्मोड़ा- उत्तराखंड में इन दिनों नदी में नहाने के दौरान एक के बाद एक घटनाएं सामने आ रही है । आज फिर एक दुखद खबर सामने आई है जहां दो युवकों की डूबकर मौत हो गई । दरअसल अल्मोड़ा के सुयाल नदी में विश्वनाथ घाट के पास आज दोपहर दो युवकों की नदी में नहाते हुए डूबने की खबर सामने आई । जिसके बाद पुलिस व एसडीआरफ की टीम द्वारा दोनों युवकों के शवों को निकाल लिया गया है ।प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा नगर के दो युवक अभिषेक भारती अल्मोड़ा ,व तरल बाल्मीकि एनटीडी अल्मोड़ा नदी में नहाने गए थे । नदी में गहरा पानी होने से दोनों युवक नदी में डूब गए हैं। ग्रामीणों द्वारा ग्राम प्रधान हीरा सिंह को इसकी सूचना दी गई, प्रधान द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। पुलिस और एसडीआरफ कि टीम ने काफी ढूंढ खोज के बाद दोनों यवको के शवों को निकाल लिया गया है। घटना के बाद से ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad