उत्तराखंड -(दुखद) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में पांच की मौत

ख़बर शेयर करें

मसूरी (देहरादून)- मसूरी देहरादून मार्ग झड़ीपानी रोड पर पानी वाले बैंड के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें सवार चार युवकों की मौके पर मौत हो गई और एक युवती की इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, वहीं एक युवती गंभीर रुप से घायल हो गई है।घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस, फायर सर्विस, एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और खाई में गिरी दो युवतियों को खाई से रेस्क्यू करके उनको 108 एंबुलेंस के माध्यम से देहरादून हायर सेंटर भेजा गया। जबकि चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। एक युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक युवकों को खाई से निकालकर मसूरी उप जिला चिकित्सालय भेजा गया। मसूरी पुलिस द्वारा सभी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि चारो युवक और दोनो युवतियां देहरादून आईएमएस कॉलेज में पढ़ाई करते थे और मसूरी घूमने के लिए आए थे। सुबह के समय देहरादून वापस लौटते समय चूना खाने के पास कार अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में गिर गई।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad