उत्तराखंड: भारतीय हॉकी टीम में पिथौरागढ़ के बॉबी सिंह धामी का चयन

ख़बर शेयर करें

पिथौरागढ़ – पिथौरागढ़ जिले के बॉबी सिंह धामी का भारतीय हॉकी टीम में चयन हुआ है। मूलरूप से पिथौरागढ़ जिले के कटियानी गांव निवासी बॉबी सिंह धामी का सीनियर भारतीय हॉकी टीम में चयन हुआ है। स्टेडियम के हॉकी कोच प्रकाश सिंह ने बताया कि बॉबी पिथौरागढ़ से पांचवीं पास करने के बाद वर्ष 2008 में महज आठ साल की उम्र में टनकपुर आ गया था।उन्होंने बताया की बांबी ने हॉकी की बारीकियां टनकपुर स्टेडियम में ही सीखी। उसके उपरांत उसका पढ़ाई के लिए महाराणा स्पोर्ट्स प्रताप कॉलेज देहरादून में चयन हो गया। बॉबी के चयन पर स्टेडियम प्रभारी मुकेश बॉक्सिंग शर्मा, कोच ललित कुवर, जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संग्राम सिंह, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पाटनी, पूर्व हॉकी कोच सतीश जोशी आदि ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad