उत्तराखंड : हो जाए तैयार,अग्निवीर भर्ती रैली जनवरी में यहां

Ad
ख़बर शेयर करें

अवसर : अग्निवीर भर्ती रैली जनवरी में कोटद्वार में होगी

कोटद्वार। लैंसडौन स्थित सेना भर्ती कार्यालय ने अग्निवीर भर्ती रैली की तारीखें घोषित कर दी हैं। रैली आगामी 15 जनवरी से 30 जनवरी तक कोटद्वार के गबर सिंह कैंप में आयोजित होगी।
जानकारी के अनुसार, बीती 30 जून से 10 जुलाई के बीच उत्तराखंड के 26 हजार बच्चों ने ऑनलाइन सीईई परीक्षा दी। परीक्षा में पास 14 हजार अभ्यर्थी कोटद्वार की रैली में भाग लेंगे। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.join indianarmy.com से डाउनलोड कर सकते हैं। एआरओ ने बताया, रैली में अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी, अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन पदों के लिए चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad