उत्तराखंड: सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन अपडेट

ख़बर शेयर करें

सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन के संबंध में देर शाम अस्थाई मीडिया सेंटर, सिलक्यारा में प्रेस ब्रीफिंग की गई। सचिव उत्तराखण्ड शासन डॉ. नीरज खैरवाल ने बताया कि पाइप में फंसे ऑगर मशीन की ब्लेड एवं शाफ्ट को काटने व ऑगर मशीन के हेड को निकालने का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। पूर्व में 1.9 मीटर पाइप काटा गया था। अब मैनुअली काम करते हुए पाइप को 0.9 मीटर आगे पुश भी किया गया है। अपर सचिव (सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार) एवं एम.डी (एनएचआईडीसीएल) महमूद अहमद ने बताया कि वर्टिकल ड्रिलिंग का कार्य भी तेजी से चल रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक 36 मीटर वर्टिकल ड्रिलिंग कर ली गई है। आगे का कार्य भी तीव्र गति से सावधानीपूर्वक किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad Ad