उत्तराखंड: यहां एसपी सिटी ने इंचार्ज समेत पूरी चौकी को जुआ खेलते पकड़ा

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: अक्सर आपने खबरें पढ़ी और सुनी होंगी कि पुलिस ने कार्यवाही कर जुआ खेलने वालों को पकड़ा या खिलाने वाले पकड़े। लेकिन हल्द्वानी में गजब हो गया जब पुलिस ने खुद पुलिस को जुआ खेलते पकड़ा। यह मामला अब हल्द्वानी से लेकर पूरे प्रदेश तक चर्चा का विषय बना है। अपनी जिम्मेदारी निभाने वाली पुलिस ड्यूटी के दौरान जुआ खेलने में मस्त मिली तो आप सोचिए ऐसे पुलिस कर्मी कितने निराले होंगे। यह मामला तब खुला जब खुद एसपी चौकी पहुंचे और नजारा देख वो भी हैरान रह गए।जानकारी के अनुसार एसपी हरबंश सिंह देर शाम चैकिग पर निकले तो लामाचौड़ चौकी पहुंचे, इस दौरान बाहर कोई सिपाही नही दिखाई दिया। ऐसे में उन्होंने चौकी के अंदर ही जाने का फैसला किया तो अंदर का नजारा देख वह दंग रह गए। चौकी इंचार्ज और सिपाही साथ बैठकर जुआ खेल रहे थे। एसपी सिटी ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद मामले की रिपोर्ट मिलने पर एसएसपी ने भी अपने स्तर से जांच कराई। पुष्टि होने पर एसएसपी ने लामाचौड़ रिपोर्टिंग पुलिस चौकी को लाइन हाजिर कर दिया।
एसएसपी मीणा ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने और अनुशासनहीनता के आरोप में चौकी इंचार्ज सुनील गोस्वामी, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, कांस्टेबल शंकर सिंह, धीरज सुगड़ा और चालक कांस्टेबल सोबन सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad