उत्तराखंड: यहाँ तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रैक्टर बोगी को मारी टक्कर, 1 की मौत

Ad
ख़बर शेयर करें

रुड़की: गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला गांव के पास आज सुबह एक तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रैक्टर बोगी को पीछे से टक्कर मार दी…जिससे जैनपुर झंझेड़ी गांव के 38 वर्षीय अकबर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसका साथी शब्बीर घायल हो गया।जानकारी के अनुसार अकबर ट्रैक्टर बोगी में ईंट लेकर हाईवे से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए कंटेनर ने ट्रैक्टर बोगी को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अकबर की मौत हो गई…जबकि शब्बीर को गंभीर चोटें आईं। घायल शब्बीर को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने अकबर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad