उत्तराखंड:पीएम मोदी के आगमन पर सख्त सुरक्षा के इंतजामात, आमजन भी जांच के बाद ही कर पाएंगे प्रवेश

ख़बर शेयर करें

देहरादून: उत्तराखंड की रजत जयंती के अवसर पर नौ नवंबर को एफआरआई में होने वाले कार्यक्रम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया गया है। रेसकोर्स पुलिस लाइन में एडीजी इंटेलिजेंस अभिनव कुमार ने पुलिसबल को ब्रीफ की और सुरक्षा से जुड़े निर्देश दिए।

ब्रीफिंग में एडीजी ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम स्थल पर कोई भी व्यक्ति बिना जांच के प्रवेश नहीं कर सकेगा। केवल अधिकृत व्यक्तियों और उनके वाहनों को ही जांच के बाद अनुमति दी जाएगी। इसके साथ ही नौ नवंबर को एफआरआई और उसके आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह रोक रहेगी।एडीजी अभिनव कुमार ने कहा कि वीवीआईपी से मिलने वाले व्यक्तियों पर हर पहलू से सतर्क नजर रखी जाए। आमजन के प्रवेश और निकासी के लिए बनाए गए प्वॉइंटों पर हर व्यक्ति की जांच की जाएगी और उन्हें पूर्व निर्धारित स्थानों पर बैठने की अनुमति दी जाएगी। किसी को भी कार्यक्रम स्थल पर सामान ले जाने की अनुमति नहीं होगी।उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद निकलने वाली भीड़ के लिए सुरक्षा पहले से सुनिश्चित की जाए। सभी अधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी पर निर्धारित समय से तीन घंटे पहले पहुंचें। वीवीआईपी कार्यक्रम से पहले मार्ग का निरीक्षण किया जाए ताकि रूट पर किसी प्रकार की निर्माण सामग्री न पड़े। इसके अलावा वीवीआईपी रूट और मुख्य कार्यक्रम स्थल के आसपास ऊंचे भवन, पानी की टंकियों आदि स्थानों की बीडीएस और डॉग स्कवॉड टीम द्वारा जांच कराई जाएगी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad