उत्तराखंड यहां लापरवाही पर सख्त कार्यवाही, दो अधिकारी निलंबित, एक का ट्रांसफर

Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून– उत्तराखंड शासन से आज की बड़ी खबर है कि जनपद हरिद्वार के रुड़की शहर तथा अन्य इलाकों में अंत्योदय कार्ड के संबंध में घोर अनियमितता के प्रकरण में उपायुक्त खाद्य गढ़वाल संभाग द्वारा शासन को उपलब्ध कराई गई जांच आख्या का संज्ञान लेते हुए इस प्रकरण को अत्यंत गंभीर मानते हुए तत्काल प्रभाव से जिला पूर्ति अधिकारी हरिद्वार को प्रशासनिक आधार पर जनपद अल्मोड़ा स्थानांतरित किया गया है इसके अतिरिक्त पूर्ति निरीक्षक रुड़की एवं पूर्ति निरीक्षक नारसन को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय हरिद्वार से संबद्ध किया गया है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad