उत्तराखंड- इस जिले में 9 हजार की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत सितारगंज से बड़ी खबर सामने आ रही है जिले के सितारगंज में हल्द्वानी विजिलेंस की टीम ने एक सर्वे कानूनगो बंदोबस्त अशरफ अली को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया ,है विजिलेंस एसपी प्रहलाद मीणा ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है। उनके अनुसार कानूनगों को 9 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। यह रिश्वत वह एक किसान का दाखिल खारिज करने करने की एवज में उससे ले रहा था। उनहोंने बताया कि विजिलेंस की टीम कानूनगो को गिरफ्तार करके हल्द्वानी ले जा रही है।बीते रोज दोपहर बाद विजिलेंस ने कानूनगो को गिरफ्तार करने के लिए अपना जाल बिछाया। जैसे ही पीड़ित किसान ने रिश्वत की राशि उसे दी। टीम ने कानूनगो को रंगे हाथों पकड़ लिया। बता दें कि ये पटवारी हल्द्वानी से भी ताल्लुक रखता है। यहां भी वो तैनात रहा है। यहां उजाला नगर में इस पटवारी का आलीशान मकान भी है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad