उत्तराखंड- यहां मकान मालकिन के साथ गंदा काम किया किराएदार ने

ख़बर शेयर करें

रुद्रपुर-प्रदेश में आय दिन अपराध के मामले सामने आ रहे है यान जनपद उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में भदईपुरा निवासी महिला से किराएदार ने ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। बाद में उसकी अश्लील फोटो इंटरनेट में वायरल कर दी। इस मामले में पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक भदईपुरा निवासी महिला ने बताया कि मिलक, करनपुर, देवरनिया, बहेड़ी निवासी सचिन कुमार पुत्र भूपेंद्र सिंह उनके घर में एक साल से किराये का कमरा लेकर रहता था। वह उसे मामी कहकर काफी मजाक करता था। उसने अपने फोन से उसकी कई फोटो खींची थी। इसके बाद वह उसका गलत फायदा उठाने लगा और उसे ब्लैकमेल करने लगा कि उससे शारीरिक संबंध नहीं बनाए तो फोटो उसके पति को दिखा देगा।आरोप है कि एक दिन उसके परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। वह घर में अपनी चार साल की पुत्री के साथ अकेली थी। इसी बीच रात 10 बजे सचिन कुमार उसके कमरे में घुस आया और दुष्कर्म किया। साथ ही उसकी अश्लील फोटो भी खींच ली , बाद में वह उनका मकान खाली कर चला गया और उसने इंटरनेट मीडिया में उसकी अश्लील फोटो वायरल कर दी। एसएसआइ सतीश चंद्र कापड़ी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad