उत्तराखंड- यहां रातों रात में बदली किस्मत,पहाड़ का हरीश बन गया करोड़पति

ख़बर शेयर करें

पिथौरागढ़- पहाड़ के हरीश की भी रातों रात dream11 से किस्मत बदल गई है ।उत्तराखंड के पहाड़ी जिले पिथौरागढ़ के बेरीनाग राईआगर मैं चाय की दुकान चलाने वाले हरीश कन्हैया ने एक रात में करोड़पति बन गया, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में मोबाइल गेम dream11 के माध्यम से हरीश ने एक करोड़ रुपए जीते हैं। रातो रात करोड़पति बनने की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही है और उनका खुशी का ठिकाना नहीं है।दरअसल आईपीएल में हरीश रोज dream11 में टीम बनाकर अपनी किस्मत आजमाते थे हरीश की राईआगर चौराहे में चाय की दुकान है बुधवार को भी उन्होंने पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के मैच में ₹49 में ड्रीम इलेवन की टीम बनाई। और यह रात उनके लिए छप्पर फाड़ कर धनवर्षा वाली रात साबित हुई उनकी चुनी हुई टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और उन्होंने 1करोड़ रुपए जीते।जैसे ही हरीश को इस बात की जानकारी मिली कि वह एक करोड़ रुपये जीत चुके हैं तो उनकी खुशी का ठिकाना ना रहा अब टैक्स काटने के बाद उनके खाते में ₹70 लाख की धनराशि आएगी हरीश का कहना है कि वह आगे भी चाय की दुकान चलाते रहेंगे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad