उत्तराखंड-गजब हो गया evm में बच्चे ने डाल दिया वोट, हो गया वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी- विधानसभा चुनाव २०२२ को लेकर बीते 14 फरवरी को उत्तराखंड में मतदान हो चुका है लेकिन ईवीएम में वोट डालने की फोटो और वीडियो अभी भी वायरल हो रहे हैं अब एक ऐसा मामला आया है जिसकी कल्पना करना असंभव लगता है क्योंकि सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में एक बच्चा ईवीएम में वोट डालता हुआ दिखाई दे रहा है ऐसे में इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है वायरल वीडियो में एक व्यक्ति के कहने पर बच्चा ईवीएम मशीन में बटन दबाता दिखाई दे रहा है।दरअसल सोशल मीडिया में वायरल हो रहा यह वीडियो कथित रूप से 59 हल्द्वानी विधानसभा का बताया जा रहा है। लिहाजा सहायक रिटर्निंग अधिकारी कमल जोशी ने सोशल मीडिया में वायरल हुए इस वीडियो को लेकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad