उत्तराखंड: इस जिले में समान नागरिक संहिता में शत प्रतिशत पंजीकरण कराने वाले ग्राम प्रधान सम्मानित
✅समान नागरिक संहिता में शत प्रतिशत पंजीकरण कराने वाले ग्राम प्रधान सम्मानित’✅
🌺समान नागरिक संहिता के तहत विवाह पंजीकरण ने पकड़ा जोर🌺
💯 जनपद टिहरी में 270 ग्राम पंचायतों 💯 एवं 179 वार्डों में 💯 शत प्रतिशत पंजीकरण 💯
आज सोमवार को जिला सभागार नई टिहरी में समान नागरिक संहिता में सबसे पहले शत प्रतिशत पंजीकरण कराने वाले ग्राम पंचायत पाथौ के प्रधान पियार सिंह पुंडीर एवं शिवपुरी के प्रधान प्रभु लाल को प्रशस्तिपत्र, स्मृति चिन्ह् एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही संबंधित ग्राम पंचायतों के रजिस्ट्रार/ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पंकज उनियाल एवं विनित रावत को भी सम्मानित किया गया।
जनपद टिहरी क्षेत्रांतर्गत समान नागरिक संहिता के अंतर्गत 270 ग्राम पंचायतों में शत प्रतिशत विवाह पंजीकरण हो चुका है। इनमें विकास खण्ड भिलंगना की 45, चंबा 34, देवप्रयाग 24, जाखणीधार 36, जौनपुर 35, कीर्तिनगर 35, नरेंद्रनगर 14, प्रतापनगर 14 तथा विकास खण्ड थौलधार की 33 ग्राम पंचायतें शामिल हैं।
इसके साथ ही 179 वार्डों में भी शत प्रतिशत विवाह पंजीकरण हो चुका है। इनमें 02 नगर निकाय यथा नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर एवं नगर पंचायत लम्बगांव में शत प्रतिशत तथा नगर पंचायत गजा में 4 वार्ड के सापेक्ष 03, नगर पंचायत तपोवन में 4 वार्ड के सापेक्ष 02, नगर पालिका परिषद देवप्रयाग में 04 वार्ड के सापेक्ष 01, नगर पंचायत कीर्तिनगर में 4 वार्ड के सापेक्ष 02 वार्ड में शत प्रतिशत विवाह पंजीकरण हो चुका है।
उक्त उपलब्धि जन जागरूकता, जनभागीदारी और प्रशासनिक प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है। अन्य ग्राम पंचायतों, नगर पालिका/नगर पंचायतों को भी शत प्रतिशत विवाह पंजीकरण हेतु डोर टू डोर सम्पर्क करने, नगरपालिका के वाहनों के माध्यम से यू.सी.सी. का प्रचार-प्रसार करने तथा समय-समय पर शिविर आयोजित कर लोगों को प्रेरित कर विवाह पंजीकरण करवाने को कहा गया।
उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू होने के बाद, विवाह का पंजीकरण अनिवार्य हो गया है। यू.सी.सी. कानून लागू होने से पहले उत्तराखंड विवाह पंजीकरण अधिनियम-2010 के तहत बहुत कम लोग शादियों का पंजीकरण कराते थे। लेकिन अब उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू होने के बाद, ठोस कानून और आसान प्रक्रिया के चलते लोग अब विवाह पंजीकरण कराने में उत्साह दिखा रहे हैं।
इस मौके पर सीडीओ वरुणा अग्रवाल, डीपीआरओ एम..एम. खान सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
New Tehri
Uttarakhand DIPR
मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तराखंड
Tehri DIPR
District Magistrate, Dehradun
Uttarakhand Ki Nauni
Nagar Palika Parishad, Muni Ki Reti

