उत्तराखंड-यहां फिर रफ्तार ने ली एक और जान , तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी-उत्तराखंड में रोड एक्सीडेंट के मामले हररोज देखने को मिल रहे है लालकुआ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत वीआईपी गेट के समीप तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई फिलहाल मृतक की पहचान नही हो सकी है सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भरकर अग्रिम कारवाई शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत वीआईपी गेट के पास एक तेज रफ्तार ट्रक सख्या uko4ca2969 ने सड़क पर पैदल चल रहे एक अज्ञात व्यक्ति को टक्कर मार दी इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की उम्र लगभग35 वर्ष बताई जा रही है वही घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया इधर लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है फिलहाल मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad