उत्तराखंड- फिर हुवे रिश्ते शर्मसार कलयुगी भांजा एक महीने से मामी से कर रहा था ऐसे गलत काम? मामला दर्ज

ख़बर शेयर करें

देहरादून-महिला अपराध का एक और मामला सामने आया है प्रदेश की राजधानी देहरादून में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। थाना राजपुर क्षेत्र में पीड़िता के साथ उसके ही भांजे ने एक महीने तक बलात्कार की गंदी हरकत को अंजाम दिया । पीड़िता ने भांजे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई की वह अपने बच्चों और पति के साथ राजपुर में रहती है। पीड़िता के पति का भांजा भी उन लोगों के साथ ही रहता है। उसका पति गार्ड की नौकरी करता है, जिसकी ड्यूटी रात में होती है।पति के रात की ड्यूटी होने का फायदा उठाकर भांजा मामी के साथ बीते एक महीने से दुष्कर्म कर रहा था। जब पीड़िता ने अपनी आपबीति पति को सुनाई तो वह उसका का साथ न देकर उल्टा अपनी पत्नी पर ही झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगाने लगा।एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी भांजा मनोज के खिलाफ बलात्कार सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही थाना राजपुर पुलिस को निर्देशित किया गया है कि जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जाए।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad