उत्तराखंड-ये लो जी यहां अपनी ही बेटी दामाद का गजब कारनामा मायके वालों को नींद की गोली दे,बेटी व दामाद लाखों के गहने नकदी ले कर फरार

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड उधम सिंह नगर के सितारगंज क्षेत्र से एक बहुत ही अजब गजब का मामला सामने आया है। जहां घर की बिटिया और दामाद ने मायके वालों को पहले नींद की दवा खिलाकर सुला दिया और घर में रखे नगदी और लाखों के जेवर लेकर फरार हो गए। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। नगर के वार्ड नंबर 5 निवासी कमला पत्नी सुरेश ने पुलिस को शिकायत पत्र देते हुए आरोप लगाया कि उसकी बेटी राखी सक्सेना ने 2019 में राम बहादुर के पुत्र जितेंद्र से विवाह किया था। महिला ने कई बार बेटी को ससुराल में जाकर रहने के लिए बोला। जिसके बाद 24 तारीख की शाम को दामाद जितेंद्र कुमार उनके घर आया, आरोप है कि रात में खाने में बेटी और दामाद ने नींद की गोली मिला दी जिसके बाद उनके घर में अलमारी में रखे ₹ नकदी एक तोला सोने के झुमके, एक तोला टॉप्स और सोने की चेन और जेवर चुरा लिए।सुबह उठकर जब उन्होंने घर को देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था और दामाद और बेटी गायब थे। इसके बाद वह अपने दामाद के घर गई तो अपने जेवर और नगदी मांगे तो बेटी और दामाद धमकी देने लगे, जिसके बाद पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad