उत्तराखंड:पहाड़ की इस बेटी ने गौरव,इन इन ऊंची चोटियों में फहराया तिरंगा

ख़बर शेयर करें

उत्तरकाशी:देव भूमि उत्तराखंड की बेटियां भी अब हर क्षेत्र में अपना जलवा दिखा रही हैं। बेटियां लगातार बुलंदी छू रहीं हैं । आये दिन खेलों से लेकर सेना या हो कोई भी प्रतियोगी परीक्षा हर क्षेत्र में इन बेटियों का दबदबा बनता जा रहा है। अब उत्तरकाशी के लोंथरु गांव निवासी पर्वतारोही सविता कंसवाल ने माउंट एवरेस्ट के बाद 15 दिन के अंदर माउंट मकालू पर सफल आरोहण कर नेशनल रिकॉर्ड बनाया है। उनकी सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर है। वही एक बार फिर उत्तराखंड सुर्खियों में है।सविता कंसवाल ने 12 मई को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट 8848.86 मीटर पर तिरंगा फहराया था। इसके बाद उनके कदम यहीं नहीं रुके। उन्होंने माउंट मकालू 8463 मीटर पर आरोहण किया। 15 दिन के अंदर दोनों पर्वतों पर आरोहण कर उन्होंने नया नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम किया। 25 वर्षीय सविता का जीवन संघर्षपूर्ण रहा है। सरकारी स्कूल से पढ़ीं सविता ने 2013 में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी से पर्वतारोहण का बेसिक कोर्स किया।बता दें कि सविता ने एडवांस और सर्च एंड रेस्क्यू कोर्स के साथ पर्वतारोहण प्रशिक्षक का कोर्स भी किया। सविता नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की एक कुशल प्रशिक्षक भी हैं। सविता इससे पूर्व त्रिशूल पर्वत 7120 मीटर, हनुमान टिब्बा5930 मीटर, कोलाहाई 5400 मीटर, द्रौपदी का डांडा 5680 मीटर, तुलियान चोटी 5500 मीटर, दुनिया की चौथी सबसे ऊंची चोटी माउंट ल्होत्से 8516 मीटर पर सफल आरोहण कर चुकी हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad