उत्तराखंड : यहां चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

ख़बर शेयर करें

भगवानपुर फायरिंग कांड में दोहरी हत्या पर एसएसपी हरिद्वार की बड़ी कार्रवाई, चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

हरिद्वार। भगवानपुर थाना क्षेत्र में फायरिंग विवाद के दौरान दो लोगों की हत्या के मामले में एसएसपी हरिद्वार ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। मामले में लापरवाही सामने आने पर एक सिपाही, एक हेड कांस्टेबल सहित चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
पुलिस विभाग की आंतरिक जांच रिपोर्ट में यह तथ्य सामने आए हैं कि संबंधित पुलिसकर्मी घटना की सूचना मिलने के बावजूद तत्काल मौके पर नहीं पहुंचे और न ही उच्चाधिकारियों को समय पर सूचना दी गई। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए एसएसपी द्वारा सख्त कदम उठाया गया है।
बताया जा रहा है कि हरिद्वार के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिनारसी गांव में रविदास जयंती के अवसर पर दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष और फायरिंग की घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी। इस प्रकरण में हल्का प्रभारी चुड़ियाला एसआई सूरत शर्मा को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
पूरे मामले की जांच पुलिस अधीक्षक क्राइम हरिद्वार श्री जितेंद्र मेहरा को सौंपी गई है।
इसके साथ ही अन्य पुलिस कर्मियों की भूमिका और संभावित लापरवाही को लेकर विस्तृत जांच रिपोर्ट तलब की गई है। पुलिस विभाग का कहना है कि जांच के आधार पर आगे भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad