उत्तराखंड- यहां बाघ का हमला राह चलती बाइक में ,बाघ पीछे बैठे युवक को दबोच कर ले गया जंगल की ओर, हड़कम्प

Ad
ख़बर शेयर करें

रामनगर- बीते लंबे समय से मानव में वन्य जीवों के हमले बढ़े हैं। अब उत्तराखंड के रामनगर से बड़ी खबर सामने आ रही है कि यहां अल्मोड़ा से बाइक में लौटकर अमरोहा जा रहे बाइक सवार दो युवकों पर मोहान के पास बाघ ने हमला बोल दिया। बाघ बाइक में सवार पीछे बैठे युवक को दबोच कर जंगल की ओर ले गया है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया है आनन-फानन में युवक की तलाशी के लिए वन विभाग में सर्च अभियान शुरू कर दिया है बताया जा रहा है की शाम 8:00 बजे यह घटना है जब मोहान इंटर कॉलेज के पास बाघ ने बाइक सवार युवक पर हमला किया।प्राथमिक जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के तहसील हसनपुर गांव जिहल निवासी 25 वर्षीय अफसारुल उर्फ भूरा पुत्र बाबू अपने साथी मो. अनस पुत्र शकील अहमद के साथ घूमने के लिए निकले थे। वह पहले नैनीताल फिर रानीखेत होते हुए अल्मोड़ा घूमने निकल गए। अल्मोड़ा से बाइक से अमरोहा की तरफ आ रही थे जब रामनगर मोहन चौकी क्षेत्र में इंटर कॉलेज के पास बाइक में पीछे बैठे युवक पर बाघ ने हमला बोल दिया और वह उसे दबोच पर जंगल की ओर लेकर भाग गया है घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग और सीटीआर पुलिस सहित कई टीमें युवक की तलाश कर रही है बाइक चला रहा युवक सुरक्षित है जबकि अफ़सरुल की तलाश की जा रही है। बाइक चला रहा मोहम्मद अनस किसी तरह हिम्मत जुटाकर मोहान चौकी पहुंचा, जहां उसने यह पूरी घटना पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को बताई।वन विभाग के अधिकारियों ने अफसारुल उर्फ भूरा के मोबाइल पर फोन किया तो उस पर घंटियां जा रही थी, सर्च ऑपरेशन मोबाइल लोकेशन के हिसाब से फिर से शुरू किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad