उत्तराखंडः आज मौसम विभाग का अलर्ट जारी, अगले दो दिन ऑरेंज अलर्ट ओलावृष्टि, झक्कड़ और गर्जना का

ख़बर शेयर करें

आज प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदलने की संभावना है। प्रदेशभर में कई जगह बारिश व तेज गर्जना के आसार हैं। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि, 24 और 25 मई को बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।आज मौसम विभाग के अनुसार कहीं-कहीं बारिश व तेज गर्जना, बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलेंगी। जबकि, अगले दो दिन प्रदेश में कहीं-कहीं ओलावृष्टि, झक्कड़ और गर्जना के साथ बिजली चमकने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक ब्रिकम सिंह ने बताया कि 23 से 26 मई तक के लिए बारिश, गर्जना और बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने लोगों से अलर्ट को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad