उत्तराखंड: पिंडारी, सुन्दरढूंगा, कफनी व नामिक ग्लेशियर जाने वाले पर्यटक/ ट्रेकरों को अपना पंजीकरण कराना होगा अनिवार्य

Ad
ख़बर शेयर करें


जिलाधिकारी विनीत कुमार के निर्देशन में पर्यटन एवं परिवहन विभाग द्वारा वेबसाइट तैयार की है, जिसमें पिंडारी, सुन्दरढूंगा, कफनी व नामिक ग्लेशियर जाने वाले पर्यटक/ ट्रेकरों को अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन अधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी व जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को वेबसाइट तैयार करने के निर्देश दिए गए थे। जिसका प्रस्तुतीकरण रविवार को जिला कार्यालय में पर्यटन अधिकारी, परिवहन एवं सूचना विज्ञानअधिकारी द्वारा किया गया। जिलाधिकारी श्री कुमार ने कहा कि वेबसाइट तैयार कर ली गई है। उन्होंने कहा कि मानसून के बाद जो भी पर्यटक/ ट्रैकर्स पिण्डारी, सुन्दरढूंगा, कफनी व नामिक ग्लेशियर की ओर जायेंगे उन्हें इस वेबसाइट में पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। इससे प्रशासन के पास ग्लेशियरो की ओर जाने वाले पर्यटकों की पूर्ण संख्या, मोबाइल नंबर और निवास स्थान की जानकारी रहेगी। उन्होंने बताया कि वेबसाइट पर पर्यटकों को मौसम, ट्रेक रूट स्थिति,होमस्टे पर्यटन आवास गृह एवं मेडिकल सुविधाओं आदि की जानकारी भी मिल पाएगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कृष्ण चंद्र पालरिया, निखिल शर्मा, सूचना विज्ञान अधिकारी अमित कुमार व पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्या आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad