उत्तराखंड: यहाँ ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दो युवकों की गई जान

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

अल्मोड़ा। जिले के देघाट क्षेत्र के चिंतोली गांव में एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दो युवकों की मौत हो गई…जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ट्रॉली में चार युवक सवार थे। अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।कड़ी मशक्कत के बाद सभी युवकों को ट्रॉली के नीचे से बाहर निकाला गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देघाट पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने दर्शन सिंह और चंदन सिंह को मृत घोषित कर दिया।वहीं घायल गोपाल सिंह और नरेंद्र सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।एक ही गांव के दो युवकों की मौत से चिंतोली गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Ad
Ad Ad