उत्तराखंड-यहां दर्दनाक हादसा, एक युवती की गई जान, दो गंभीर घायल

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

नानकमत्ता-खटीमा बाईपास पर दर्दनाक हादसा, एक युवती की मौत, दो गंभीर घायल

नानकमत्ता/खटीमा। नानकमत्ता-खटीमा बाईपास पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में हल्द्वानी के अंबेडकर नगर निवासी तीन युवतियाँ अज्ञात वाहन की टक्कर का शिकार हो गईं। हादसा उस समय हुआ जब वे पूर्णागिरी मेले से लौट रही थीं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में मोनिका सागर की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं प्रियंका गुप्ता और खुशी सागर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घायलों को तत्काल उपचार के लिए रुद्रपुर स्थित चीमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Ad
Ad Ad