उत्तराखंड: (दुखद) नवविवाहित दंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,6 माह पूर्व हुआ था विवाह

ख़बर शेयर करें

रानीखेत – ताड़ीखेत विकास खंड के खुशालकोट गांव में नव विवाहित दंपति संदिग्ध हालत में फंदे पर लटके मिले। परिजनों ने नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना मिलने पर राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम अस्पताल भिजवाया। मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। जब उन्होंने फांसी लगाई उस समय घर मे उन दोनो के अलावा कोई नही था

मृतक कमल सिंह नेगी बैगलोर मे प्राइवेट नौकरी करता था और दीपावली की छुट्टी पर घर आया था बता दे कि घर पर मां के साथ दोनो रह रहे थे। पिता इंदर सिंह नेगी अपने बडे बेटे के यहा लुधियाना गए है। जिस समय यह घटना घटी उस समय मां भी घर मे नही थी।लगभग 6 महिने पहले इन दोनों की शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि पति और पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। जिसके बाद दोनों ने यह कदम उठा फांसी लगाकर प्राण त्याग दिए।खुशालकोट निवासी देवकी देवी ने मंगलवार दोपहर में कमरे का दरवाजा बंद पाया। आवाज लगाने के बावजूद अंदर से कोई हलचल नहीं हुई। उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो बेटा कमल सिंह नेगी (31) और उसकी पत्नी सरिता नेगी (24) फंदे पर लटके थे। बच्चों की ये दशा देखकर देवकी रोने लगी। उसके रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।सूचना मिलने पर राजस्व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।राजस्व पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय रानीखेत भेजा। राजस्व पुलिस के मुताबिक दोनो दंपति ने कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता चल सकेगा। इस दौरान नायब तहसीलदार प्रियंका, राजस्व उपनिरीक्षक कुबेर सिंह मेहरा, कुंदन लाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad