उत्तराखंड:(दुखद)- यहां घर के बाहर बर्तन धो रही महिला पर किया गुलदार ने हमला,हुई मौत

ख़बर शेयर करें

रामनगर : बीते कुछ वर्षों से मानव-वन्यजीव संघर्ष के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। रामनगर के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ क्षेत्र में घर के बाहर बर्तन धो रही महिला पर गुलदार झपट गया। परिजनों के शोर मचाने पर वह महिला को छोड़कर जंगल की तरफ भाग निकला। इस घटना में महिला की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक बीती देर रात कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत पड़ने वाले कालागढ़ क्षेत्र में टीना पत्नी नितिन (उम्र 22 वर्ष) अपने घर के बाहर बर्तन धो रही थी। तभी एक गुलदार दीवार फांदकर अंदर आया और टीना पर हमला कर दिया।टीना की चीख पुकार सुनकर उसके पति नितिन और आस पास के लोगों ने शोर मचाया। जिस पर गुलदार टीना को छोड़ जंगल की ओर भाग गया। वहीं, गुलदार के हमले में टीना बुरी तरह से घायल हो गई। घायल अवस्था में परिवार के सदस्य आनन-फानन में टीना को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने टीना को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि उसने अस्पताल पहुंचाने से पहले ही दम तोड़ दिया। वहीं टीना की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वही पुलिस ने टीना के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कर। शव परिजनों को सौप दिया है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad