उत्तराखंड-अपडेट पिथौरागढ़ आपदा बरामद हुवे 3 बच्चों के शव ,जानें अब तक की स्थिति

ख़बर शेयर करें

पिथौरागढ़ जनपद की तहसील धारचूला के अंतर्गत हुई गत रात्रि आफत की बारिश में ग्राम जुम्मा में भारी वर्षा से प्रारंभिक सूचना अनुसार गांव के जामुनी तोक में लगभग 5 तथा सिरौउड़यार तोक में 2 आवासीय मकान क्षतिग्रस्त होने तथा लगभग 7 व्यक्तियों के लापता होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के तत्काल बाद घटना क्षेत्र में राजस्व,एसएसबी, पुलिस, एसडीआरएफ तथा रेस्क्यू टीम रवाना हो गई थी। तथा एनडीआरएफ क्षेत्र में जा रही थी। अब तक तीन बच्चों के शव बरामद किए जा चुके हैं।

इस दर्दनाक घटना के संबंध में जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान द्वारा जिला आपदा परिचालन केन्द्र में आईआरएस के अधिकारियों के साथ बैठक कर तत्काल मौके पर राहत एवं बचाव कार्य कराने के साथ ही क्षेत्र में राहत सामग्री भेजने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधिक्षक घटना स्थल को रवाना हो रहे हैं। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि क्षेत्र में सड़क मार्ग अवरुद्ध होने के कारण रेस्क्यू कार्य हैलीकॉप्टर से कराए जाने हेतु क्षेत्र में हैलीपैड तैयार किया जा रहा है। ताजा सूचना तक तीन बच्चों के शव बरामद किए जा चुके हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad