उत्तराखंड: देहरादून के विनय MY CIRCLE 11 में बने रातों रात करोड़पति, जीते एक करोड़ और ऑडी कार
ADVERTISEMENTS
इन दिनों आईपीएल का तड़का देशभर में जारी है। लोग ऐप के माध्यम से टीम बनाकर करोड़ों जीत रहे हैं। खासकर उत्तराखंड के युवाओं में इन दिनों dream11 और my 11 circle ऐप को लेकर खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। इससे पहले उत्तराखंड के कई युवा करोड़पति बन चुके हैं। अब देहरादून निवासी विनय आर्य ने my 11 circle ऐप में टीम बनाकर एक करोड़ और एक ऑडी कार जीती है।देहरादून के नेहरू कॉलोनी निवासी विनय आर्य ने सर्किल 11 ऐप में एक टीम बनाकर एक करोड़ की धनराशि और एक ऑडी कार जीती है।जिसके बाद उसके परिवार में खुशी का माहौल है। दोस्त उसे लगातार बधाइयां दे रहे हैं। बता दें कि इससे पहले कई युवा आईपीएल में टीम बनाकर करोड़ों रुपए जीत चुके हैं।

