उत्तराखंड : इस गांव में फटा गैस सिलिंडर, ढाबा जलकर हुआ राख

ख़बर शेयर करें

कर्णप्रयाग: नारायणबगड़ के रैंस गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क किनारे बने एक ढाबे में अचानक गैस सिलिंडर फटने से पूरा ढाबा जलकर राख हो गया। हादसे के वक्त ढाबे में काम करने वाला युवक खाना बना रहा था लेकिन किसी काम से कुछ देर के लिए बाहर चला गया। इसी बीच अचानक जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते पूरा ढाबा आग की लपटों में घिर गया।धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आग ने सबकुछ जलाकर खाक कर दिया था। गनीमत यह रही कि हादसे के समय ढाबे के अंदर कोई मौजूद नहीं था जिससे बड़ा नुकसान टल गया। फिलहाल स्थानीय प्रशासन ने मौके का मुआयना कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad