उत्तराखंड:(मौसम) प्रदेश में आज 5 जनपदों में भारी वर्षा का अलर्ट

Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून– उत्तराखंड में बारिश से फिलहाल 12 अगस्त तक कोई राहत मिलने वाली नहीं है मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 12 अगस्त तक राज्य में भारी बरसात का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज 9 अगस्त को राज्य के 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है जिसमें देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत शामिल है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा भूस्खलन वाले क्षेत्रों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
वही मौसम के अलर्ट को देखते हुए आज नैनीताल और चंपावत तथा पौड़ी गढ़वाल के जिलों में छुट्टी घोषित की गई है जिला अधिकारियों द्वारा कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 12 अगस्त तक उत्तराखंड में भारी बारिश होनी है जिसमें 9 और 10 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट तथा 11 और 12 अगस्त को येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है कल यानी 10 अगस्त को चमोली, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है बाकी जिलों में इस दिन येलो अलर्ट रहेगा।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad