उत्तराखंड-(मौसम अलर्ट)प्रदेश में आगामी 5 दिन रेड और ऑरेंज अलर्ट, देखिए मौसम का पूरा अपडेट

Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून- उत्तराखंड में मौसम विभाग का पूर्वानुमान का ताजा अपडेट सामने आया है जिसमें अगले 23 जुलाई तक रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है यानी अगले 5 दिन प्रदेश में भारी बारिश के गुजरने वाले हैं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 20 जुलाई को सबसे ज्यादा बरसात वाला दिन रहेगा लिहाजा उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ तथा हरिद्वार जिले में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है।इसके अलावा मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 21 जुलाई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है इसके अलावा 22 जुलाई को ही उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जिलों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है 23 जुलाई को भी उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज कलर का पूर्वानुमान जारी किया गया है साथ ही।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad